Site icon Khabribox

IPL 2026: GT vs SRH: गुजरात का ‘टाइटन’ प्रहार, हैदराबाद को हराया, पॉइंट्स टेबल के शिखर पर जमाया कब्जा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

गुजरात ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 168 रन बनाने के बाद गुजरात ने हैदराबाद को 14.5 ओवर में केवल 86 रनों पर ही हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। हैदराबाद की टीम 14.5 ओवरों में 86 रन ही बना सकी। इस शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस 12 मैच में 8 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित हो रहे हैं जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं। केकेआर के लिए फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की मुंह से छीन लिया।

आज का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बरकरार है।

Exit mobile version