Site icon Khabribox

IPL 2026: गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हराया, चेन्नई का सफर खत्म, फैंस का टूटा दिल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

गुजरात ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर यानी अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी और इसके बाद मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर 89 रन से हरा दिया। ये गुजरात की 14 लीग मैचों में 9वीं जीत रही तो वहीं इस हार के बाद सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का सफर समाप्त हो गया। आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुआ। इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और चेन्नई को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 13.4 ओवर में 140 रन ही बनाए। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

आज का मुकाबला

आज आईपीएल में अंक तालिका की नंबर.1 और नंबर.3 टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। दोनों ही टीमों का ये अंतिम लीग मैच है।

Exit mobile version