Site icon Khabribox

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की बड़ी जीत: राजस्थान को 77 रनों से हराया, लगाया जीत का चौका

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

गुजरात ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने 38 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान दिया। राशिद खान टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिये। जेसन होल्डर को तीन सफला मिली। इस बड़ी जीत से टाइटंस की टीम अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही। गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रॉयल्स इतने ही मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं। केकेआर के लिए फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की मुंह से छीन लिया।

आज का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग में आज (10 मई 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी ‘डबल हेडर’ की बारी है। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होना है। शाम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।

Exit mobile version