Site icon Khabribox

IPL 2026: सांस रोक देने वाले मुकाबले में गुजरात की जीत, दिल्ली को 1 रन से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की। गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद तक चले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 1 रन से हराया। इसके साथ ही दिल्‍ली जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले हारे हैं और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

Exit mobile version