Site icon Khabribox

IPL 2026: अहमदाबाद में चला गुजरात का जादू, पंजाब को 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास, पंजाब के खिलाफ दर्ज की पहली घरेलू जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

गुजरात ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बाद है जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात ने पंजाब की टीम को हराया है। टूर्नामेंट के 46वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए थे। जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (4 मई, सोमवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। आज आईपीएल 2026 में शाम को मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। 

Exit mobile version