Site icon Khabribox

IPL 2026: वानखेड़े में ‘हिटमैन’ का तूफान, मुंबई ने रचा इतिहास, चेज किया सबसे बड़ा टारगेट, लखनऊ की लगातार छठी हार

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

मुंबई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की तूफानी पारी में लखनऊ सुपर जायंट्स हार गई। आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। एमआई के लिए हिटमैन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।‌ पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए निकोलस पूरन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 1 चौके और 8 छक्कों की मदद से 63 रन स्कोर किए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। फिर चेज के लिए उतरी मुंबई ने सिर्फ 18.4 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार आगाज किया। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की दमदार साझेदारी की। रिकेल्टन 17 रनों से सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। उन्हें मोहसिन खान ने 11वें ओवर में आउट किया। रोहित भी शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें छह चौके और सात छक्के हैं। इसके साथ ही एमआई ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। यह एलएसजी की लगातार छठी हार है। 

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (5 मई, मंगलवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। IPL 2026 मैच 48 में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी।

Exit mobile version