Site icon Khabribox

IPL 2026: ​एलिमिनेटर में हैदराबाद का सफर खत्म, SRH को हराकर क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान, गुजरात से होगा सामना

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

राजस्थान ने जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया है। मुल्लांपुर के मैदान में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। यह प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में एसआरएच की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन बना पाई। वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि 8 ओवर में ही राजस्थान की टीम 125 रन बना चुकी थी।‌ वैभव ने 29 गेंद में 97 रनों की पारी खेली। इस जीत के दम पर राजस्थान ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। सनराइजर्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई हैं।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

Exit mobile version