Site icon Khabribox

IPL 2026: गुजरात के ‘विजय रथ’ पर KKR का ब्रेक, हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 29 रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

कोलकाता ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। वहीं ईडन गार्डन में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया। कोलकाता ने 29 रनों से मैच अपने नाम किया और इस जीत के साथ ही कोलकाता के प्लेऑफ की उम्मीद बाकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 247 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए थे और 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम लाख कोशिश करने के बाद भी सिर्फ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 218 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित हो रहे हैं। जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (17 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। जिसमें आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है। वहीं सुपर संडे में शाम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

Exit mobile version