Site icon Khabribox

IPL 2026: KKR की धमाकेदार जीत: मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

कोलकाता ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। केकेआर ने पहले शानदार गेंदबाजी और फिर दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा है जबकि मुंबई की 13वें मैच में ये 9वीं हार रही। केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 148 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

आज का मुकाबला

21 मई 2026 को आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होगा। यह आईपीएल 2026 का 66वां मैच है, जो शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Exit mobile version