Site icon Khabribox

IPL 2026: केकेआर की ‘जीत का चौका’: दिल्ली को हराया, फिन एलन के तूफानी शतक से कोलकाता की बादशाहत बरकरार

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

कोलकाता ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला। केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। फिन एलन को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं। केकेआर के लिए फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की मुंह से छीन लिया।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। दोनों ही टीमें के फिलहाल 12 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-4 में है। जबकि दूसरी टीम टॉप-4 से बाहर है।

Exit mobile version