Site icon Khabribox

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की करारी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने पलटी बाजी, दर्ज की रोमांचक जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 1 अप्रैल को‌ आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। जिसमें लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में लखनऊ की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। फिर दिल्ली कैपिटल्स ने 142 रनों के टारगेट को 17.1 ओवरों में हासिल कर लिया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (2 अप्रैल, गुरुवार) एक ही मैच खेला जाना है। यह मैच 19वें सीजन का छठा मैच होगा। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

Exit mobile version