क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
पंजाब ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 में रविवार, 19 अप्रैल को डबर हेडर मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। वहीं, शाम को न्यू चंडीगढ़ के मु्ल्लांपुर में खेले गए पंजाब और लखनऊ के मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घरेलू मैदान पर 54 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और अपने विजयीक्रम को बनाए रखा। पंजाब की ये इस सीजन में छठे मैच में 5वीं जीत रही जबकि लखनऊ की टीम को छठे मैच में चौथी हार मिली। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए और उसे हार मिली।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 का आज 30वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। आज आईपीएल 2026 में होने वाले गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।