Site icon Khabribox

IPL 2026: मुंबई पर भारी पड़ा पंजाब का जोश, श्रेयस और प्रभसिमरन ने दिलाई पंजाब को जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। पंजाब की टीम को जीत के लिए 196 रन का टारगेट मिला और इस टीम ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया। मुंबई ने पहले खेलने के बाद 195 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने 17वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद में 66 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में नाबाद 80 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आज भी कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए। पंजाब की यह चौथी जीत है, वहीं मुंबई की चौथी हार है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Exit mobile version