Site icon Khabribox

IPL 2026: ईडन में बारिश बनी विलेन: KKR vs PBKS मैच धुला, दोनों को मिला 1-1 पॉइंट

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

बारिश से मैच रद्द

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 अप्रैल 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाने वाला आईपीएल मैच तेज बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मुकाबले के रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है। KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जब मैच रुका, तब केकेआर ने 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। भारी बारिश के कारण ईडन गार्डन्स में मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। वहीं पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2026 में एक मुकाबला जीता है और एक मैच गंवाया है।

Exit mobile version