Site icon Khabribox

IPL 2026: आरसीबी पर भारी पड़े राजस्थान के खिलाड़ी, छह’ विकेट से दर्ज की शाही जीत,जुरेल और सूर्यवंशी की फिफ्टी ने आरसीबी का विजय रथ रोका

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

राजस्थान ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने महज 18 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसमें ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। 11 अप्रैल 2026 को कुल दो मुकाबलों में चार टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मैच दिन का होगा, जिसमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच टक्कर होगी। ये मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

Exit mobile version