क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
राजस्थान ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। मुल्लांपुर के मैदान में राजस्थान ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। राजस्थान ने चार गेंद पहले 223 रनों का टारगेट हासिल किया। पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 222 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने चार गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान को लास्ट 6 ओवर में जीत के लिए 72 रन बनाने थे। चार विकेट गिर चुके थे। फिर डोनोवर फरेरा और शुभम दुबे ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और चार गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया। फरेरा 26 गेंद में 52 और शुभम 12 गेंद में 31 रनों पर नाबाद लौटे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद में 51 और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 68 रन दिए। यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में आज 41वां मैच खेला जाना है। आज का मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।