Site icon Khabribox

IPL 2026: राजस्थान का रॉयल धमाका, राजस्थान के गेंदबाजों ने लखनऊ को चटाई धूल, घर में घुसकर 40 रनों से दी शिकस्त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

राजस्थान ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्ससे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 119 रनों पर सिमट गई और उन्हें 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनभऊ की इस सीजन ये लगातार चौथी हार है। एलएसजी के लिए मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। तो वहीं राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज आईपीएल के 33वें मुकाबले में आज गुरुवार 23 अप्रैल को दो चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।  इस मैच में सबसे ज्यादा 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होने वाली है। ये मुकाबला मुंबई अपने घरेलू मैदान पर खेलने जा रही है।

Exit mobile version