Site icon Khabribox

IPL 2026: ​RCB ने रचा इतिहास: गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब, किंग कोहली बने महानायक

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हुआ। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन समाप्त हो गया है।

आरसीबी ने जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर खिताबी जीत दर्ज की।
​इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी ने अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनकर बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के उस खास क्लब में एंट्री मार ली है, जिन्होंने लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम करने का गौरव हासिल किया था। मैच का रोमांचक अंत तब हुआ जब कोहली ने शानदार विजयी छक्का जड़कर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का किंग बना दिया। आरसीबी के फैंस इस ऐतिहासिक बैक-टू-बैक जीत के बाद जश्न में डूबे हुए हैं।

विराट कोहली का विजय छक्का

जिसमें पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर की नाबाद 50 रनों की जुझारू पारी के दम पर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। आरसीबी को चैंपियन बनने के लिए 156 रनों का टारगेट मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 18 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर 161 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रस‍िक सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, मानव सुथार और जयंत यादव।

Exit mobile version