Site icon Khabribox

IPL 2026: ​आरसीबी की ‘रॉयल’ जीत, दिल्ली कैपिटल्स को घर में दी करारी शिकस्त, 9 विकेट से जीता मुकाबला

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

बैंगलुरू ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई थी‌। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच जीत लिया। विराट कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट 15 गेंद में 23 और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे। वहीं जैकेब बेथेल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए। इससे पहले गेंदबाजी में हेजलवुड ने चार और भुवी ने तीन विकेट चटकाए।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (28 अप्रैल, मंगलवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे धकाड़ बल्लेबाज एक दूसरे के सामने होंगे।

Exit mobile version