क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।
गुजरात ने जीता मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 96, जडेजा 45 और फरेरा के ताबड़तोड़ 38 रन की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के शतक और साई सुदर्शन और उनके बीच पहले विकेट के लिए हुए शतकीय साझेदारी की बदौलत 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 219 रन बनाए। गुजरात ने आईपीएल में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं इस हार के साथ ही राजस्थान का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हुआ। इस सीजन में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर रही। अब अब फाइनल में गुजरात का सामना 31 मई को आरसीबी के साथ अहमदाबाद में होगा।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।