क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
गुजरात ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रविवार को इकाना स्टेडियम में दोपहर का मुकाबला खेला गया। जिसमें शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने इकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया। शुभमन गिल ने 40 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए हैं। वहीं बटलर ने 60 रनों की पारी खेली। जिसमें लखनऊ ने पहली पारी में 8 विकेट पर 164 रन बनाए थे और 165 रन का टारगेट गुजरात को दिया था। 165 रन का टारगेट गुजरात ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत थी जबकि लखनऊ को इस सीजन की यह दूसरी हार थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा