Site icon Khabribox

IPL 2026: हीरो बने वैभव! राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, दर्ज की शानदार जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

मुंबई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ। राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट हराया। राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के 128 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 38 और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने ये टारगेट 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (31 मार्च, मंगलवार) एक ही मैच खेला जाना है। यह मैच 19वें सीजन का चौथा मैच होगा, जिसमें पिछले साल की रनर-अप पंजाब किंग्स के सामने एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। 

Exit mobile version