Site icon Khabribox

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी लखनऊ, राजस्थान ने जयपुर में दर्ज की पहली ऐतिहासिक जीत, 07 विकेट से जीता मैच

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

राजस्थान ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाई। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। चेज करते हुए राजस्थान ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

आज का मुकाबला

20 मई 2026 को आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Exit mobile version