Site icon Khabribox

IPL 2026: ​क्या ‘सूर्यवंशी’ दिलाएंगे राजस्थान को फाइनल का टिकट? आज क्वालिफायर-2 में आज आर-पार की जंग, गुजरात से होगा महामुकाबला

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

आज मुकाबला

आईपीएल-2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर है और अब फाइनल के लिए बस आखिरी लड़ाई बाकी है। न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर आज शुक्रवार को गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रायल्स से होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में 31 मई को आरसीबी से भिड़ेगी। वहीं आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। क्योंकि, उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे।
दूसरी ओर सीजन की सबसे मजबूत गुजरात की गेंदबाजी उन्हें रोकने का प्रयास करेगी।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

Exit mobile version