Site icon Khabribox

MI vs GT: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात ने मुंबई को 62 रनों से हराया

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग की समाप्ति होने वाली है। जल्द आईपीएल 2023 को नया चैंपियन मिलने वाला है। वहीं अब गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।

कल का मैच

गुजरात ने शुक्रवार (26 मई) को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 62 रन से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरे बार फाइनल में जगह बना ली। उसने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हरा दिया। खिताबी मुकाबले में उसका सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।

Exit mobile version