Site icon Khabribox

IPL 2022: आज आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच गुजरात और राजस्थान की टीम के बीच होगा, देखें शेड्यूल

आज 24 मई 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 के 74 मैचों में से 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं, और अब बस आईपीएल के इस 15वें सीजन में 4 मैच बचे हैं, जिसमें 2 क्वालीफ़ायर मैच, 1 एलिमिनेटर मैच और आखिर में एक फाइनल मैच खेला जायेगा।

आईपीएल में आज का मैच-

पहला क्वालीफ़ायर मैच 24 मई 2022 को खेला जायेगा, यह मैच गुजरात और राजस्थान की टीम के बीच होगा। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन होंगे।

यह टीम भिड़ेगी-

आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफ़ायर मैच कोलकत्ता के ईडन गार्डन में शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस शाम को 7 बजे किया जायेगा।

Exit mobile version