Site icon Khabribox

IPS Rachita Juyal: जानिए कौन हैं आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल, जिन्होंने पुलिस अधिकारी पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसी बीच बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आई है।

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके द्वारा मात्र 10 साल की सेवा में ही पुलिस विभाग के अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की खबर से हर कोई हैरान‌ है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते यह फैसला लिया है। रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं अब इस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। राज्य सरकार इस्तीफे को केंद्र सरकार के पास भेजेगी। जिसके बाद इस्तीफे पर निर्णय लिया जाएगा। 

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल

रचिता जुयाल हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। रचिता जुयाल ने 2015 में UPSC क्लियर किया था। इसके बाद वो आईपीएस बनीं।‌ उनके पिता भी पुलिस विभाग में थे। पिता की देखा-देखी में उन्होंने भी पुलिस सेवा में आने का मन बनाया। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं। आईपीएस रचिता जुयाल अल्मोड़ा जिले और बागेश्वर जिले की एसएसपी रह चुकी हैं। 

सामाजिक कार्यों में है दिलचस्पी

सामाजिक कार्यों में काफी दिलचस्पी है। पुलिस सेवा में आने के बाद भी उन्होंने अपने इस शौक को जीवित रखा है। यही कारण है कि वे कई एनजीओ की मदद भी लगातार करती रहती हैं।

सोशल वर्क कर रहे लड़के से हुआ था प्यार, किसी सुपरहिट फिल्म से कम नहीं है लव‌ स्टोरी

IPS रचिता और फिल्म डायरेक्टर यशस्वी ने शादी की है। यशस्वी फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और टेलीविजन होस्ट राघव जुयाल के भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें सोशल वर्क में काफी दिलचस्पी थी। वो कई एनजीओ की मदद कर रही थीं। इसी बीच उनकी मुलाकात यशस्वी से हुई। हालांकि, वो उन्हें पहले से नहीं जानती थीं। लेकिन काम के दौरान दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। और आगे चलकर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। यशस्वी से उनकी मुलाकात कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सोशल वर्क करते हुई थी। रचिता खुद इस दौरान लोगों की मदद करने में जी जान से जुटी थीं, वहीं एनजीओ के कई कार्यक्रमों में वे शिरकत करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात यशस्वी से हुई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

Exit mobile version