Site icon Khabribox

ईरान-अमेरिका में ‘आर-पार’: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर की बमबारी, भड़के ईरान ने बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा तेल मार्ग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले

जी हां अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ नए हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर इस सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।‌ इस संबंध में अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। कमान ने इसे ईरान की ओर से की जा रही ‘अनुचित और निरंतर आक्रामकता’ का करारा जवाब बताया है।

पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह आत्मरक्षा में की गई है। दरअसल, हाल ही में ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (होर्मुज जलडमरूमध्य) में गश्त कर रहे एक अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था, जिसके बाद अमेरिका ने यह बड़ा पलटवार किया है। CENTCOM ने स्पष्ट किया कि ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ डोनल्ड ट्रंप के सीधे निर्देशों पर किए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों, ड्रोन कार्रवाइयों और जवाबी हमलों से पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है।
​ होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान

​रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के इन हमलों के बाद ईरान भड़क उठा है और उसने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी है। जिस पर चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों सहित किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी जहाज इस क्षेत्र से गुजरने का प्रयास करेगा, उस पर सीधे गोली चलाई जाएगी।

Exit mobile version