देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब अमेरिका ने इजरायल की मदद से ईरान पर शनिवार को बड़ा हमला किया।
सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिससे हालात तनावपूर्ण है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों में मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने पुष्टि की है कि उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं। उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं। जिसमें ईरान के सुप्रीम लिडर अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी, पोता और दामाद मारे गए हैं। प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं। इसके अलावा ईरानी मीडिया पर एक महिला एंकर ने रोते-रोते खामनेई के मौत का ऐलान किया। खामेनेई के निधन के बाद ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित की गई है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। सरकारी इमारतों पर झंडे झुका दिए गए हैं।
यह नये सुप्रीम लीडर घोषित
सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में हुए एयर स्ट्राइक में खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाया गया था। उसी हमले में 86 वर्षीय नेता की मौत हो गई। देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।
तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है। जिसके बाद देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही इजरायल ने इसे सतर्कता में किया गया हमला बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने एक्स पोस्ट में बताया कि देश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके साथ ही नागरिक उड़ानों के लिए एयर स्पेस भी बंद किया गया है। वहीं, ईरान ने भी अगली सूचना तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
दी यह चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल के साथ सउदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन को भी निशाना बनाया है। ईरानी हमले के बाद कतर और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एयरस्पेस क्लोजर की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक सख्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि देश अपने जवाब में “हिचकेगा नहीं”। एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि “अब समय आ गया है कि हम अपने देश की रक्षा करें और दुश्मन के मिलिट्री हमले का सामना करें।” ईरान ने जवाब में इजरायल पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दाग दी हैं। उत्तरी इजरायल में जोदराद धमाके होने की खबर सामने आई है। इजरायल ने भी पुष्टि कर दी है कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। ईरानी हमले के बाद इजरायल ने आयरन डोम एक्टिव किया है।
की यह अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं इजराइल की राजधानी में स्थित भारतीय दूतावास ने विशेष सुरक्षा परामर्श जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी हर निर्देश का पालन करना अनिवार्य है। घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन हालात को हल्के में लेना भी खतरनाक हो सकता है।