Site icon Khabribox

Israel vs Iran: 12 दिनों में युद्ध विराम, इजरायल और ईरान के बीच हुआ सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच चल रही जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है।

क्या ईरान और इजरायल में रुकी जंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 12 दिनों से ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है। जो अब समाप्त होने पर है। 12 दिन के पश्चात सीजफायर का ऐलान किया है। इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पूर्ण सीजफायर की सहमती बन गई है। बताया कि ईरान और इजरायल मिडिल-ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए राजी हो गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि “बधाई हो सभी को! ईरान और इजरायल ने सीजफायर पर सहमति बना ली है। सीजफायर 6 घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा। जैसे ही ईरान सीजफायर का पालन करेगा, अगले 12 घंटे में इजरायल भी इसमें शामिल हो जाएगा। 24 घंटे बाद औपचारिक तौर पर युद्ध को समाप्त माना जाएगा।”

13 जून की रात से शुरू किया हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने 13 जून की रात ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत ईरान पर हमला किया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हवाई जंग शुरू हुई। जिससे तनाव की स्थिति बनी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 23 जून को ईरान ने देर रात कतर, बहरीन और इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से हमला किया। जिसमें अमेरिका ने ईरान की 14 में से 13 मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया। वहीं इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला हुआ।

Exit mobile version