Site icon Khabribox

Israel vs Iran: इजरायल-ईरान जंग के बीच अमेरिका की एंट्री, अमेरिका ने ईरान को दिया कभी न भूलने वाला दर्द, 03 परमाणु ठिकानों पर बरसाएं बम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी है। दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से जारी सैन्य संघर्ष ने भयावह रूप ले लिया है।

दोनों देशों के बीच जंग जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध अबतक 400 से ज्यादा ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस बीच जारी जंग में अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया है‌। इसमें लिखा है फोर्डो खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी प्लेन ईरान के हवाई इलाके से बाहर निकल चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई, दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है‌। इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।’ ट्रंप ने एक दूसरे पोस्ट में कहा कि ईरान को अब जंग को समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।

की यह पुष्टि

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सेमी ऑफीशियल मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है ईरान ने उन तीन परमाणु स्थलों को खाली कर दिया है। जहां पर अमेरिका की ओर से हमला किया गया था। ईरान के क्षेत्रीय अधिकारियों ने भी फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमलों की पुष्टि की है।

Exit mobile version