देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी है।
दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल और ईरान के बीच शनिवार को भी हवाई हमलों का सिलसिला जारी रहा। जिसके बाद अब बीते शनिवार (14 जून 2025) को इजराइल के ड्रोन ने दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र साउथ पार्स के रिफाइनरी पर हमला किया है। यह पहली बार हुआ जब इजराइल ने ईरान के तेल और गैस उद्योग को निशाना बनाया है। इजरायल ने शनिवार को विश्व के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स में स्थित तेलशोधक कारखाने पर ड्रोन से हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने तेहरान में ईरान के रक्षात्मक नवाचार और अनुसंधान संगठन (एसपीएनडी) मुख्यालय को निशाना बनाया।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयम बरतने की अंतरराष्ट्रीय अपील को खारिज करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ईरान पर हमले बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम अयातुल्ला शासन की हर निशानी पर हमला कर उसे खत्म करेंगे। राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश में उन्होंने यह बात कहीं है।
मिसाइल का हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने 13 जून 2025 को इजराइल पर एक बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया।जिसे “ऑपरेशन ट्रू प्रमिस 3” कहा गया। इस हमले में लगभग 150 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें इजराइल के विभिन्न सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं इजरायल ने ईरान के खिलाफ शुरू किए सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया है।