Site icon Khabribox

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने दिया अपडेट, चंद्रयान-3 ने पता लगाया कितना गर्म है चांद का साउथ पोल, जानें तापमान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हम बात कर रहे हैं चंद्रयान-3 की। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की।

इसरो ने दिया अपडेट

जिसके बाद भारत में जश्न का माहौल रहा। वहीं अब इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ा अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो (ISRO) ने रविवार (27 अगस्त) को ट्वीट (एक्स) कर इस बारे में जानकार दी कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में पहली बार चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की जांच की। सतह के नीचे 10 सेमी तक इसके तापमान में अंतर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ” इसरो ने मिट्टी के तापमान पर एक ग्राफ भी शेयर किया है। ग्राफ में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version