Site icon Khabribox

जबलपुर डबल मर्डर केस: पिता और भाई की हत्या करने के बाद फरार चल रहीं नाबालिग बेटी हरिद्वार से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल फरार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने पिता और मासूम भाई की हत्या करने वाली नाबालिग लड़की उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार हो गई है।

किशोरी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने 75 दिनों बाद उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार से किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की ने पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। डबल मर्डर में उसका पार्टनर इन क्राइम मुकुल कुमार सिंह वहां से भाग निकला। उसकी तलाश पुलिस कर रहीं हैं।

डबल मर्डर केस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल 14-15 मार्च की रात मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की मिलेनियम कॉलोनी में एक रेलवे अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और तनिष्क (8) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को रेलवे अधिकारी की नाबालिग बेटी ने अपने साथी मुकुल कुमार सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों वारदात के दिन से ही फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

मुख्य आरोपी मुकुल फरार

इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था‌। तभी मंगलवार रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल के पास मुकुल कुमार सिंह नाम का एक लड़का एक लड़की के साथ खड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तभी मुख्य आरोपी मुकुल कुमार सिंह फरार हो गया। वहीं इस मामले में जबलपुर पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके बाद जबलपुर पुलिस हरिद्वार पहुंची और पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को उनके सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version