Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जय माँ बिलियर्ड्स प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में अरुण गुप्ता की शानदार जीत, फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को

अल्मोड़ा: जय माँ बिलियर्ड्स, नियाज गंज, अल्मोड़ा में चल रही बिलियर्ड्स प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अरुण गुप्ता ने जीत दर्ज की है। यह रोमांचक मुकाबला ‘सनी कचहरी बाजार’ और ‘अरुण गुप्ता’ के बीच खेला गया, जिसमें अरुण गुप्ता विजयी रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस जीत के साथ ही अरुण गुप्ता ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब रविवार, 05 जुलाई 2026 को फाइनल मुकाबला अरुण गुप्ता और दीपक ढेला के बीच खेला जाएगा।
​इस प्रतियोगिता के आयोजन में अजय पाल मेहरा और उनके पुत्र नितेश पाल मेहरा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

रहें मौजूद

इस दौरान एम्पायर की जिम्मेदारी हैप्पी ने संभाली, जबकि स्कोरिंग का कार्य सकिल अंसारी ने किया। इस अवसर पर भरत पाठक और शरद गुरुंग सहित बिलियर्ड्स और स्नूकर प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version