Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर: देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के दो वीर सपूत

जम्मू-कश्मीर में मेंढर सेक्टर के पुंछ में मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। दोनों जवान‌ मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए थे जिसके बाद दोनों शहीद हो गए।

उत्तराखंड के थे दोनों वीर सपूत

मां भारती के यह दोनों वीर सपूत उत्तराखंड से थे। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह ने आतंकियों से जंग के दौरान साहस का परिचय देते हुए जमकर मुकाबला किया और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी(26) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के विमन गांव के रहने वाले थे। जबकि शहीद योगंबर सिंह(27) उत्तराखंड के चमोली जिले के संकरी गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन अब भी जारी है।

Exit mobile version