Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, 67 साल का सूखा किया खत्म, रचा नया इतिहास

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का सूखा खत्म करते हुए आज शनिवार को रणजी ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीता। जिसमें कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने ड्रॉ खेला।

जम्मू कश्मीर ने जीता मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचते‌ हुए रिकॉर्ड बना दिया है। फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। जिसमें कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रा पर खत्म हुआ, और पहली पारी के बढ़त के आधार पर जम्मू कश्मीर चैंपियन बना। मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कर्नाटक की टीम महज 293 रन पर सिमट गई। इस तरह से जम्मू कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 342/4 रन बनाकरलीड और बड़ी कर ली। मैच के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर ने जब अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए थे तब दोनों टीम के कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हो गए और जम्मू कश्मीर पहली बार चैंपियन बन गया। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल पहले भारत के इस घरेलू टूर्नामेंट में पदार्पण किया था।

पीएम ने दी बधाई

जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई। यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण जज्बे, अनुशासन और जुनून को दिखाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का पल है और यह वहां खेल के प्रति बढ़ते जुनून और प्रतिभा को दिखाती है।” वहीं जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है।

Exit mobile version