प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन-औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के लाभार्थियों और जनऔषधि केंद्रों के मालिकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय है – जन औषधि-जन उपयोगी।
औषधि-जन आरोग्य मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे
जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजनाओं के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पहली मार्च से पूरे देश में जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान जन औषधि संकल्प यात्रा, मातृ शक्ति सम्मान, जन औषधि बाल मित्र, जन औषधि जन जागरण अभियान, आयो जन औषधि मित्र बनें और जन औषधि-जन आरोग्य मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
हर जिले में आठ हजार 600 से अधिक केंद्र
नागरिकों के लिए दवाओं को सस्ती और सुलभ बनाने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप अब देशभर में लगभग हर जिले में आठ हजार 600 से अधिक जन औषधि केंद्र हैं।