Site icon Khabribox

18 जनवरी: मौनी अमावस्या आज, पिंडदान और तर्पण करने का विधान, यह रहेगा स्नान दान का शुभ मुहूर्त

आज‌ 18 जनवरी 2026 है। आज मौनी अमावस्या हैं। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। आज पवित्र नदी में स्नान करने का खास महत्व है। मौनी अमावस्या का हिंदू धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार अन्न और धन का दान किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 जनवरी को देर रात 12 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, सोमवार 19 जनवरी को देर रात 01 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार रविवार 18 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।
• सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
• सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 49 मिनट पर
• ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
• विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
• निशिता मुहूर्त – देर रात 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक

जाने पूजा विधि

आज मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ होता है। नदी में स्नान के अलावा नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करना भी शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और जरूरतमंदों को दान दे।

Exit mobile version