Site icon Khabribox

27 जनवरी: अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस आज, इन पीड़ितों की स्मृति मनाया जाता है यह दिवस

आज 27 जनवरी 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 27 जनवरी को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

यह दिन 1945 में सोवियत सैनिकों द्वारा नाजी यातना शिविर ‘ऑशविट्ज़-बिरकेनाउ’ (Auschwitz-Birkenau) को मुक्त कराए जाने की याद में, नाजी शासन के दौरान मारे गए 60 लाख यहूदियों और लाखों अन्य पीड़ितों की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रलय के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना, जीवित बचे लोगों का सम्मान करना, और मानवाधिकारों के उल्लंघन (नरसंहार) के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1 नवंबर 2005 को प्रस्ताव 60/7 के माध्यम से यह दिवस आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया। यह दिवस नाजीवाद के पीड़ितों को याद करने और समाज में नफरत व पूर्वाग्रह को चुनौती देने का एक अवसर है।

Exit mobile version