Site icon Khabribox

06 जनवरी: विश्व युद्ध अनाथ दिवस आज, अनाथ हुए बच्चों की दुर्दशा, उनकी चुनौतियों और मनोवैज्ञानिक-शारीरिक समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 06 जनवरी 2026 है। आज विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। विश्व अनाथ दिवस हर साल 6 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युद्धों के कारण अनाथ हुए बच्चों की दुर्दशा, उनकी चुनौतियों और मनोवैज्ञानिक-शारीरिक समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि समाज और सरकारें उनकी मदद कर सकें और उन्हें सुरक्षित भविष्य दे सकें।

जानें इसके बारे में

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युद्धों और संघर्षों से अनाथ हुए बच्चों के सामने आने वाली कठिनाइयों (भावनात्मक उपेक्षा, शारीरिक चुनौतियाँ, आदि) को उजागर करने के लिए है। अनाथ बच्चों की समस्याओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक बेहतर जीवन देने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है। जिस पर युद्ध से प्रभावित बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये SOS एनफैंट्स एन डेट्रेस द्वारा शुरू किया गया ।1945 के बाद युद्ध में अनाथ हुए बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने के लिये वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई ।  

Exit mobile version