देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। जापान भारत को एक खास तोहफा देने वाला है। यह खास तोहफा दो शिंकानसेन ट्रेन सेट है।
जापान देगा यह माॅडल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निरीक्षण के लिए इन ट्रेनों का उपयोग किया जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का काम चल रहा है। भारत में बुलेट ट्रेन की टेस्टिंग के लिए जापान शिंकानसेन के E5 और E3 मॉडल दे सकता है, जो कई तरह की वर्ल्ड क्लास सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं। जिनके 2026 की शुरुआत तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉरिडोर का पहला चरण अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। यह 48 किलोमीटर का हिस्सा होगा जो सूरत और बिलिमोरा के बीच होगा। बाकी हिस्सों को काम पूरा होने के बाद धीरे-धीरे खोला जाएगा।
E5 और E3 सीरीज – निःशुल्क उपलब्ध की सुविधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान टाइम्स के मुताबिक मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जापान भारत को दो शिंकानसेन ट्रेन सेट – E5 और E3 सीरीज – निःशुल्क उपलब्ध कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देश 2030 के दशक की शुरुआत में MAHSR कॉरिडोर पर अगली पीढ़ी की E10 सीरीज की शिंकानसेन ट्रेनें चलाने की योजना बना रहे हैं।