Site icon Khabribox

जे.ई.ई. – मेन के लिए परीक्षाओं की तिथि घोषित

संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा- जे.ई.ई. – मेन के लिए परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। जे.ई.ई. मेन 2022 का आयोजन राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र इस वर्ष अप्रैल में होगा जबकि दूसरा सत्र मई में आयोजित किया जाएगा।

संभावित तिथि 16 से 21 अप्रैल है

पहले सत्र की परीक्षा की संभावित तिथि 16 से 21 अप्रैल है जबकि दूसरे सत्र की संभावित तिथि 24 से 29 मई होगी। जे.ई.ई. मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अभ्‍यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version