Site icon Khabribox

झूलाघाट: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 05 घायल, चालक फरार


झूलाघाट में  नेपाल के बैतड़ी में बुधवार तड़के एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गहरी खाई में गिरा वाहन

जिसमें पांच लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता बैतड़ी पुलिस निरीक्षक नंदराज जोशी ने बताया कि जीप संख्या 02001जे385 में सवार 12 लोग धनगढ़ी से तल्लादेही जा रही थी। सिदुन के समीप खाई में गिर गई। जिसमें दीपक पार्की (27), उनका बेटा प्रदीप कार्की (8), धनजीत पार्की (49), रेखा पार्की (15), व कृष्णा पार्की (22) घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जीप चालक सुरेंद्र पुजारा फरार हो गया।

Exit mobile version