Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर की गोलीबारी, 2 की मौत

कुलगाम के वनपोह इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर स्थानीय लोगों पर गोलीबारी कर उन्हें अपना निशाना बनाया है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले 24 घंटों में नागरिकों पर यह दूसरा सबसे बड़ा हमला

पिछले 24 घंटों में कश्मीर में नागरिकों पर यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले शनिवार शाम को आतंकवादियों ने सड़क किनारे रेहड़ी पर दुकान लगाने वाले बिहार के अरविन्द को निशाना बनाया। उसके बाद आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सगीर अहमद को भी मौत के घाट उतार दिया। पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार सिविलियनों को निशाना बना रहे हैं। पहले ML बिंद्रू को मौत के घात उतारा। उसी दिन ML बिंद्रू के मर्डर के ठीक बाद बिहार के रहने वाले रेहड़ी वाले और सूमो ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। दो दिन बाद ही एक स्कूल में घुसकर दो गैर मुस्लिम टीचरों की हत्या कर दी थी। सिविलियनों को टारगेट करने पर कश्मीर के लोगों में ख़ासा आक्रोश देखा जा रहा है। इन घटनाओं के बाद से सुरक्षाबल लगातार पुलवामा, पुंछ और पांपोर में ऑपरेशन चला रहे हैं। शनिवार को ही सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक को मार गिराया था।

Exit mobile version