Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंडियन नेवी में अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन से शुरू हो रहें आवेदन, यहां चेक करें हर जरूरी जानकारी

नौकरी का सपना देख रहें लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

जानें जरूरी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अविवाहित उम्मीदवारों को 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित और भौतिकी विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। जिन छात्रों का परिणाम अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है वे भी इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। वहीं, अगले चरण में उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट, रिटेन एग्जाम और मेडिकल एग्जाम होगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई 2024 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट agnivirnavy.cdac.in पर जा सकते हैं। 

Exit mobile version