Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारतीय नौसेना में INCET 2025 के लिए शुरू हुए आवेदन, भरे जाएंगे 800 से अधिक पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना में INCET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 882 पदों को भरा जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए/पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, जिसमें अंग्रेजी और हिंदी (सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर) दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल समय अवधि 90 मिनट होगी।

देखें वेबसाइट

जो उम्मीदवार इंडियन नेवी सिविल एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई 2025 है।

Exit mobile version