Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली है भर्ती, 2500 पदों पर शुरू हुए आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के योग्य ग्रेजुएट के लिए लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी बैंक या वित्तीय संस्था में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में पेशेवर योग्यता रखने वाले भी पात्र हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version