Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तीन हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) 3500 से अधिक पदों पर कांस्टेबल ट्रेड्समैन की नियुक्ति करेगा।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की यह नई भर्ती ट्रेडसमैन कांस्टेबल नाई, टेलर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, कुक, स्वीपर, वाशरमैन, समेत अन्य ट्रेड्स में निकली हैं। जो अभ्यर्थी बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 23 अगस्त तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version