Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: BSNL ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर चल रही भर्ती, यह मांगी गई है योग्यता

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बीएसएनएल ने 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीकॉम के 95 और फाइनेंस के 25 पद हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग या CA/CMA योग्यता जरूरी है। उम्र सीमा 21-30 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में दो अलग-अलग स्ट्रीम रखी गई हैं। टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए कुल 95 पद तय किए गए हैं, जबकि फाइनेंस स्ट्रीम में 25 पद भरे जाएंगे‌। टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी ब्रांच में बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए‌। जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं फाइनेंस स्ट्रीम के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की योग्यता मांगी गई है।

देखें वेबसाइट

आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी‌। फॉर्म केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे‌। आवेदन केवल बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in या externalexam.bsnl.co.in के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

Exit mobile version